पति संग वेकेशन एंजाॅय कर लौटीं अनुष्का, तस्वीरों में गुस्से में दिखे विराट

Views
अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक हैं। शनिवार रात को अनुष्का पति विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट टाॅप और प्लाजो में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।


इसके साथ ही उन्होंने श्रग कैरी किया था। वहीं विराट की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कूल लुक में दिखे।

इसी कड़ी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विराट जरा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं  विराट ने तस्वीर लेने आए फैन को सेल्फी लेने से मना कर दिया।


हमेशा की तरह इस बार भी विराट गाड़ी खुद ही ड्राइव कर रहे थे और अनुष्का उनके साथ फ्रंट सीट पर बैठी थीं। कपल की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


फिल्म की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिर जीरो में देखा गया था। उसमे में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं विराट अब  वर्ल्ड कप के लिए तयारी कर रहे हैं।


                  आपको हमारा यह 'Article' अच्छा लगे तो जरूर 'like' करे' 'Share' करे 

No comments