बॉलीवुड की यह मशहूर अभिनेत्री हुई BJP में शामिल, इस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Views
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मोजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ईशा कोप्पिकर अपने समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है।
बॉलीवुड की यह मशहूर अभिनेत्री हुई BJP में शामिल, इस सीट से लड़ेगी लोकसभा चुनाव
कौन है ईशा कोप्पिकर

इशा कोप्पिकर मुंबई की रहने वाली है और उनका जन्म भी मुम्बई में ही साल 1979 में हुआ था। मुंबई मे ही पली बढ़ी ईशा की पढ़ाई लिखाई भी मुंबई में ही हुई है। ईशा को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही विज्ञापन फिल्मों में काम मिलने लग गया था।
फिल्मों मे काम करने से पहले ईशा ने मॉडलिंग का काम किया था। ईशा ने पहली बार 1998 में तमिल फिल्म 'काधल कविथाई' में काम किया था। साल 2000 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'फिजा' में काम किया था। उसके बाद ईशा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। उनकी अन्य फिल्मों में 'कंपनी' , 'गर्लफ्रेंड' , 'क्या कूल है हम' , 'डॉन' और 'डरना मना है' शामिल है। उनकी फिल्म कंपनी का गाना 'खल्लास' काफी लोकप्रिय हुआ था और इसी गाने की वजह से उन्हें खल्लास गर्ल के नाम से जाना जाने लगा।
लोकसभा चुनाव लड़ सकती है ईशा कोप्पिकर

BJP में शामिल होने के बाद ये कयास लगाये जा रहे है की ईशा आगामी लोकसभा चुनाव में मुम्बई से चुनाव लड़ सकती है।

No comments