इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही मच गया बवाल,जाने कौन क्या किरदार निभा रहा है?

Views
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही मच गया बवाल,जाने कौन क्या किरदार निभा रहा है?
दोस्तों आज बॉलीवुड फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज हो गया है| इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है| यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित है| इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं| अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के किरदार को लेकर काफी तैयारी की थी| यह आप इस फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद महसूस करेंगे की अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के किरदार को बहुत अच्छा निभाया है|
इस फिल्म में मनमोहन सिंह के सलाहकार के रूप में अक्षय खन्ना ने भूमिका निभाई है| अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में संजय बारू की भूमिका निभाई है| संजय बारू ने सन 2004 से लेकर 2008 तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सलाहकार के रूप में काम किया था| अपने पद से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने वर्ष 2014 में मनमोहन सिंह पर आधारित एक पुस्तक लिखी थी|
इस पुस्तक में इन्होंने मनमोहन सिंह को एक मजबूर प्रधानमंत्री बताया था| यह फिल्म पूर्ण रूप से संजय बारू की उसी पुस्तक पर आधारित है| आपको बता दें इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही कांग्रेस ने इस फिल्म को लेकर बवाल खड़ा कर दिया है| महाराष्ट्र से यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्देशक के खिलाफ वार्निंग जारी कर दी है| उन्होंने कहा है कि यह फिल्म सबसे पहले महाराष्ट्र की युद्ध कांग्रेश देखकर तय करेगी कि यह फिल्म रिलीज हो या नहीं|
वहीं जब इस मामले में अनुपम खेर से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह आजाद भारत है और यहां सभी को अपनी बात रखने की आजादी है| हमने पूर्णतया संविधान के नियमों का पालन करते हुए इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला लिया है|

No comments